हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा

Sep 16, 2025

दिल्ली पब्लिक स्कूल, आज़ाद नगर, कानपुर में दिनांक 1 सितम्बर से 14 सितम्बर तक हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़ा बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी के महत्व एवं उपयोगिता पर केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे—पोस्टर निर्माण, नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन, कहानी लेखन एवं विज्ञापन निर्माण आदि का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने "हिंदी है हम" विषय पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर हिंदी भाषा की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने "मुहावरे बड़े ही बावरे" विषय पर एक मनोरंजक नाटक का मंचन किया, जिसमें मुहावरों के रोचक प्रयोग ने सभी को प्रभावित किया।


Related Posts